BOX OFFICE: 5 दिन 'टाईगर' धमाका.. ताबड़तोड़ कलेक्शन और अजय देवगन भी पीछे!
Recommended Video

टाईगर श्राफ- दिशा पटानी की फिल्म बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। कह सकते हैं यह 2018 की सबसे धमाकेदार फिल्म साबित हुई है। खास बात है कि बागी 2 ने मात्र चार दिनों में ही अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया है। जबकि पांचवें दिन अजय देवगन को भी पीछे छोड़ दिया है।
सलमान की 'दबंग 3'.. अजय VS ऋतिक.. जबरदस्त CLASH
जी हां, पांच दिनों में बागी 2 ने लगभग 96 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह 2018 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। बुधवार की कमाई के साथ यह 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी।

बागी 2 से ऊपर फिलहाल लव रंजन की सोनू के टीटू की स्वीटी (107 करोड़) और संजय लीला भंसाली की पद्मावत (300 करोड़) है। देखना दिलचस्प होगा कि बागी 2 अब 200 करोड़ तक पहुंच पाती है या नहीं!
खास बात है जहां बागी 2 सोलो रिलीज हुई थी, वहीं इस शुक्रवार भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। जिसका फायदा सीधा बागी 2 के कलेक्शन पर दिखेगा। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म आराम से 180-190 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications