BOX OFFICE: सिर्फ 4 दिन.. और 'टाईगर' ने दिया अक्षय कुमार को धमाकेदार टक्कर!
टाईगर श्राफ- दिशा पटानी की फिल्म बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। खास बात है कि बागी 2 ने मात्र चार दिनों में ही अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया है। जी हां, चार दिनों में बागी 2 ने 85 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह 2018 की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
अजय देवगन के साथ काम करना हमेशा ही मजेदार रहा है..
बागी 2 से ऊपर फिलहाल अजय देवगन की रेड (96 करोड़), लव रंजन की सोनू के टीटू की स्वीटी (107 करोड़) और संजय लीला भंसाली की पद्मावत (300 करोड़) है। देखना दिलचस्प होगा कि बागी 2 की यह दौड़ कहां जाकर रूकती है।

खास बात है जहां बागी 2 सोलो रिलीज हुई थी, वहीं इस शुक्रवार भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। जिसका फायदा सीधा बागी 2 के कलेक्शन पर दिखेगा। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म आराम से 140- 150 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications