तीसरे वीकेंड भी बागी 2 बॉक्स ऑफिस की सुनामी - 170 पर लॉक TIGER!
टाईगर श्रॉफ - दिशा पटानी स्टारर बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। और आंकड़े देखे जाएं तो ये तय है कि चौथे हफ्ते भी अमजद खान की ये फिल्म दंगा काटेगी। फिल्म का तीसरा वीकेंड भी शानदार जा रहा है।
जहां तीसरे शनिवार को फिल्म ने लगभग 2.5 करोड़ की कमाई की वहीं माना जा रहा है कि रविवार को भी ये आंकड़ा 3 से 3.5 करोड़ के बीच ही होगा।

ऐसे में बागी का तीसरा वीकेंड भी लगभग 8 से 10 करोड़ का जा सकता है। इस लिहाज़ से माना जा रहा है कि फिल्म 165 करोड़ से ऊपर का कुल कलेक्शन करेगी।
फिलहाल फिल्म की कमाई 152 करोड़ पहुंच चुकी है। और बागी 2 साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
गौरतलब है कि बागी ने केवल 5 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। ये खास इसलिए है कि केवल ए लिस्ट एक्टर्स ही अभी तक ऐसा कर पाए हैं। वरना सभी को हफ्ता भर लग जाता है 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाने को।
देखा जाए तो बागी 2 ने टाईगर श्रॉफ की बॉक्स ऑफिस पर लॉटरी लगा दी है। दिशा पटानी और टाईगर की इस फिल्म ने 25 करोड़ की ओपनिंग की थी। तभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर एलान कर दिया गया था।
अब फिल्म सबसे ज़्यादा कमाने वाली एक्शन फिल्मों में तो शामिल हो ही चुकी है। देखिए इन फिल्मों की एक लिस्ट और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications

