दूसरे वीकेंड भी बागी 2 का बॉक्स ऑफिस पर बवाल - 160 पर LOCK हुए TIGER!
टाईगर श्रॉफ दिशा पटानी स्टारर बागी 2 दूसरे हफ्ते भी दंगा काटेगी। फिल्म का दूसरा वीकेंड भी शानदार ही रहा है। जहां शनिवार को फिल्म ने लगभग 6.5 करोड़ की कमाई की वहीं माना जा रहा है कि रविवार को भी ये आंकड़ा 7 - 8.5 करोड़ के बीच ही होगा।
ऐसे में बागी का दूसरा वीकेंड भी लगभग 18 करोड़ का जा सकता है। इस लिहाज़ से माना जा रहा है कि फिल्म 150 करोड़ से ऊपर का कुल कलेक्शन करेगी। यानि कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 150 - 160 करोड़ के बीच का रहेगा।

गौरतलब है कि बागी ने केवल 5 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। ये खास इसलिए है कि केवल ए लिस्ट एक्टर्स ही अभी तक ऐसा कर पाए हैं। वरना सभी को हफ्ता भर लग जाता है 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाने को।
देखा जाए तो बागी 2 ने टाईगर श्रॉफ की बॉक्स ऑफिस पर लॉटरी लगा दी है। दिशा पटानी और टाईगर की इस फिल्म ने 25 करोड़ की ओपनिंग की थी। तभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर एलान कर दिया गया था।
अब फिल्म सबसे ज़्यादा कमाने वाली एक्शन फिल्मों में तो शामिल हो ही चुकी है। देखिए इन फिल्मों की एक लिस्ट और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications