BOX OFFICE: 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, 'बागी 2' की ताबड़तोड़ कमाई!
Recommended Video

टाईगर श्राफ- दिशा पटानी की फिल्म बागी 2 ने मात्र 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। यह साल 2018 की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। साथ ही कई रिकॉर्ड भी बना रही है।
6 दिनों में बागी 2 ने लगभग 102 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह 2018 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। बागी 2 से ऊपर फिलहाल लव रंजन की सोनू के टीटू की स्वीटी (107 करोड़) और संजय लीला भंसाली की पद्मावत (300 करोड़) है। देखना दिलचस्प होगा कि बागी 2 अब 200 करोड़ तक पहुंच पाती है या नहीं!

खास बात है कि बागी 2 ने अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की फिल्मों को भी कमाई के मामले में पीछे कर दिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म आराम से 180-190 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर जाएगी।
यहां जानें 2018 की अब तक की टॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications