बॉक्स ऑफिस पर चौथे वीकेंड बागी 2 ने तोड़े RECORDS, सलमान की दबंग - किक सब धराशाई!
टाईगर श्रॉफ स्टारर बागी 2 की कमाई रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं। और अब चौथे वीकेंड पर भी फिल्म ने दबाकर कमाई की है। अब तक फिल्म की कुल कमाई पहुंच चुकी है 155 करोड़।
और इस कमाई के साथ ही टाईगर श्रॉफ ने बना लिए हैं कुछ धमाकेदार रिकॉर्ड। सबसे पहले तो वो 25 करोड़ की ओपनिंग करने वाले सबसे यंग स्टार बन चुके हैं। इतनी बड़ी ओपनिंग अभी तक किसी बड़े स्टार ने नहीं दी।

वहीं वीकेंड के साथ ही टाईगर ने सलमान खान की किक की वीकेंड कमाई तक को पीछे छोड़ दिया। लेकिन ये सब तो फिलहाल कुछ भी नहीं है। फिल्म ने 155 करोड़ की कमाई कर ली है।
यानि कि 2017 में रिलीज़ हर फिल्म की कमाई टाईगर श्रॉफ की बागी 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कम है, सिवाय सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है और अजय देवगन की गोलमाल अगेन के अलावा।
वहीं 2018 में भी पद्मावत के बाद, सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है टाईगर श्रॉफ की बागी 2। वहीं टाईगर की 155 करोड़ की कमाई ने दबंग 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो अभी भी फिल्म 5 - 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है जो कि काफी ज़्यादा आंकड़ा है। यान कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन होगा कम से कम 162 करोड़ जो पिछले 10 साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली एक्शन फिल्मों में शामिल होगा।
इतना ही नहीं, बागी 2 के साथ टाईगर श्रॉफ ने आखिरकार 100 करोड़ क्लब और 150 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है। 2018, यंग स्टार्स के लिए काफी लकी रहा है। इस साल कई स्टार्स ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।
इस साल शाहिद कपूर ने पद्मावत के साथ और सोनू के टीटू की स्वीटी की स्टारकास्ट नुसरत भरूच, कार्तिक आर्यन और सनी सिंह ने भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली।
मिलिए बॉलीवुड के यंग 100 करोड़ क्लब स्टार्स से -


Click it and Unblock the Notifications














