अक्षय कुमार, अजय देवगन को पार कर, ये फिल्म बन गई 2018 की दूसरी सुपरहिट
लव रंजन की रोमांटिक- कॉमेडी सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद अब अहमद खान निर्देशित फिल्म 'बागी 2' भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है। टाईगर श्राफ और दिशा पटानी स्टारर इस एक्शन फिल्म ने अब तक भारत में 156 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस यह आंकड़ा 200 करोड़ पार कर चुका है।
इतना ही नहीं, बल्कि 60 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म बागी 2 इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है। फिल्म ने अब तक 160 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है। बता दें, मुनाफा कमाने में बागी 2 ने पैडमैन और पद्मावत जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म चौथे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। बागी 2 को अपने स्टारकास्ट और दमदार एक्शन की वजह से बेहद पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कमाई को देखते हुए ट्रेड पंडितों के अनुसार बागी 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 180-190 करोड़ तक जा सकता है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-
बहरहाल, 2018 के आने वाले महीनों में कई धमाकेदार फिल्में आ रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती हैं। सलमान खान की रेस 3 से, राजकुमार हिरानी की दत्त से लेकर आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और अक्षय कुमार की गोल्ड। 2018 में बॉक्स ऑफिस को रिकॉर्डतोड़ हिट फिल्में मिल सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











