BOX OFFICE: धमाकेदार 'टाईगर' वीकेंड.. एक साथ अक्षय कुमार, अजय देवगन पीछे!
टाईगर श्राफ की फिल्म बागी 2 ने पहले वीकेंड ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। 25 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ने पहले वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इसी के साथ ही टाईगर ने अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स को भी पीछे कर दिया है।
बता दें, बागी 2 ने पहले हफ्ते में ही 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह शानदार प्रदर्शन है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म इस हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। इसी के साथ यह इस साल की टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

पहले वीकेंड की बात करें तो.. जहां बागी 2 ने 70 करोड़ की कमाई की है, वहीं पैडमैन और रेड मुश्किल से 50 करोड़ तक पहुंच पाए थे। कोई शक नहीं बागी 2 इस साल का सबसे बड़ा एक्शन धमाका था।
यहां जानें 2018 की फिल्मों के टॉप वीकेंड कलेक्शन-


Click it and Unblock the Notifications