BOX OFFICE पर बागी 2 का बवाल, 2018 में टॉप 3 से आउट हुए अजय, अक्षय
टाईगर श्रॉफ की बागी बवाल मचा रही हैं। और फिल्म 2018 में सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। 2018 में पद्मावत और सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद बागी 2 सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
दिलचस्प ये है कि अभी तो फिल्म को रिलीज़ हुए 6 ही दिन हुए हैं। ऐसे में ये तय है कि दो दिन में बागी 2 सोनू के टीटू की स्वीटी को पछाड़ते हुए इस साल की दूसरे सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।

देखा जाए तो बागी 2 ने टाईगर श्रॉफ की बॉक्स ऑफिस पर लॉटरी लगा दी है। दिशा पटानी और टाईगर की इस फिल्म ने 25 करोड़ की ओपनिंग की थी। तभी से फिल्म को ब्लॉकबस्टर एलान कर दिया गया था।
इस साल टाईगर श्रॉफ अक्षय कुमार और अजय देवगन को तो पछाड़ ही चुके हैं। वैसे वो ओपनिंग के साथ सलमान खान की किक को भी पछाड़ चुके हैं।
गौरतलब है कि किक की ओपनिंग थी 24 करोड़ और टाईगर श्रॉफ की ओपनिंग है 25.1 करोड़। तो चलिए टाईगर श्रॉफ अब वापस उस लीग में आकर खड़े हो गए हैं जहां सीनियर्स को खतरा ज़रूर है।
अब ये तो तय है कि बागी 2, पिछले 10 सालों में सबसे ज़्यादा कमाने वाली एक्शन फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराएगी। जानिए इस लिस्ट की बाकी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
