BOX OFFICE: 'बादशाहो' का दूसरा हफ्ता.. अजय देवगन को लगा करारा झटका!
अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' भी बॉक्स ऑफिस पर दूसरी 'शिवाय' बनती दिख रही है। फिल्म ने 10 दिनों तक तो अच्छा बिजनेस किया.. लेकिन दूसरे हफ्ते की शुरुआत बेहद ठंडी हुई है। सोमवार को फिल्म ने केवल 1.15 करोड़ की कमाई की है।
12 दिनों में फिल्म ने 72.42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। लिहाजा, अब यहां से 100 करोड़ का सफर 'बादशाहो' के लिए काफी मुश्किल.. या यूं कह लें नामुमकिन हो चुका है। बता दें, फिल्म अभी तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है।

माना जा रहा है कि बादशाहो का लाइफटाइम कलेक्शन ज्यादा से ज्यादा 78-79 करोड़ तक जा सकता है। जबकि फिल्म का बजट है 80 करोड़। एक्शन जैक्सन, शिवाय के बाद.. अजय देवगन की एक और फ्लॉप फिल्म। 2015 में आई दृश्यम ऐवरेज से ऊपर रही थी।
Recommended Video

Ajay Devgan's Baadshaho RELEASED in Pakistan now | FilmiBeat
यहां जानें साल 2017 की बिग बजट फिल्में.. जो फ्लॉप रहीं-


Click it and Unblock the Notifications