BOX OFFICE: अजय देवगन की 'बादशाहो'.. तगड़ी कमाई के साथ ओपनिंग!
अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' रिलीज हो चुकी है। दर्शकों और समीक्षकों से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि अजय देवगन के क्रेज की वजह से फिल्म सिंगल स्क्रीन पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
बता दें, फिल्म ने पहले शुक्रवार यानि की ओपनिंग पर 12 करोड़ की कमाई की है। कोई शक नहीं कि यह अच्छी ओपनिंग है। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड तक यह आंकड़ा 40 करोड़ तक जा सकता है।

बहरहाल, हिट होने के लिए बादशाहो को अभी काफी लंबा रास्ता तय करना है। फिल्म 80 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार की गई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। जो फिलहाल मुश्किल दिख रहा है।
Recommended Video

Baadshaho FIRST DAY COLLECTION | Ajay Devgn | Emraan Hashmi | Esha Gupta | FilmiBeat
यहां जानें 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











