#Weekend Box Office: ईद पर छा गए अजय देवगन...बादशाहो का धमाकेदार कलेक्शन!
अजय देवगन स्टारर बादशाहो के लिए ईद वाकई लकी साबित हो गई। हालांकि एक ईद ने तो सलमान खान को धोखा दे दिया था लेकिन अजय देवगन के लिए दूसरी ईद सौगात बनकर आई। बादशाहो ने जहां दूसरे दिन धमाकेदार कलेक्शन किया वहीं तीसरे भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया।
सूत्रों की मानें तो फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 40 से 42 करोड़ के बीच में हो सकता है जो कि हर लिहाज़ से शानदार है। खासतौर से इसलिए क्योंकि फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं मिले।

Recommended Video

तीसरे दिन यानि कि रविवार को भी बादशाहो की Occupancy शानदार रही है। जहां सुबह के शो 40 प्रतिशत भरे थे वहीं शाम तक ये आंकड़ा बढ़कर 65 प्रतिशत पर पहुंच गया।
ये तो तय है कि बकरीद का पूरा फायदा बादशाहो ने उठा लिया। दिलचस्प ये है कि इस बार ईद पर दर्शकों ने सलमान का साथ नहीं दिया लेकिन खराब रिव्यू के बाद भी अजय देवगन की ईद धमाकेदार निकली।
वैसे जानिए बॉलीवुड के सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड -


Click it and Unblock the Notifications