H.A.F.T.A.: बॉक्स ऑफिस पर बजट पार बादशाहो....अब बस अजय देवगन और उनका प्रॉफिट!
अजय देवगन की बादशाहो रिलीज़ के एक हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और माना जा रहा है कि अभी फिल्म एक हफ्ता और बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर सकती है। लेकिन सबसे धमाकेदार बात ये है कि कुछ दिनों में ही बादशाहो अपना बजट निकाल लेगी।
यानि कि इसके बाद से फिल्म की कमाई, इसके प्रॉफिट का हिस्सा होगी। गौरतलब है कि दूसरे शुक्रवार को भी बादशाहो ने 2.5 करोड़ की कमाई की। और फिल्म अब तक कुल 66 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

गौरतलब है कि जिस हिसाब से बादशाहो को शुरूआती रिसपनॉन्स मिला था उस लिहाज़ से फिल्म शानदार जा रही है। और जल्द ही ये साल की सरप्राइज़ हिट हो सकती है।
इस साल अब तक की इकलौती सरप्राइज़ हिट है इरफान खान स्टारर हिंदी मीडियम। फिल्म 70 करोड़ की कमाई की। वैसे जानिए हाल फिलहाल की कुछ शानदार सरप्राइज़ हिट -


Click it and Unblock the Notifications