BOX OFFICE: अजय देवगन की 'बादशाहो' का पहला दिन.. धमाकेदार कलेक्शन!
मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'बादशाहो' को दर्शकों और समीक्षकों से काफी ऐवरेज रिस्पॉस मिला है। फिल्म में एक्शन तो भरपूर है.. लेकिन कहानी के मामले में फिल्म कहीं पीछे छूट गई। फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूजा, विद्युत जामवाल ने मुख्य किरदार निभाए हैं।
100 करोड़.. और शाहरुख को दमदार टक्कर देगें अजय देवगन!
बहरहाल, भारत में रिलीज होने से एक दिन पहले फिल्म को यूएई में रिलीज किया गया है। जहां फिल्म ने पहले दिन काफी दमदार कमाई की है। जी हां, बादशाहो ने यूएई में लगभग 3.84 करोड़ की ओपनिंग दी है। यहां फिल्म 75 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी।

इसके बाद कहीं ना कहीं उम्मीद है कि भारत में भी फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 10-12 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। वहीं, शनिवार- रविवार को यह आंकड़ा बढ़ कर 15 करोड़ तक जा सकता है।
Recommended Video

यहां जानें बादशाहो का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications