JHATKA: अजय देवगन की 7वीं 100 करोड़ी फिल्म....अब लगेगी साढ़े साती!
अजय देवगन के लिए 2017 काफी अजीब सा साल साबित हो सकता है। जहां एक तरफ बादशाहो से लोगों को कोई उम्मीद नहीं थी, वहां ट्रेड पंडितों की मानें तो अब फिल्म अजय देवगन की 7वीं 100 करोड़ी फिल्म हो सकती है।
इससे पहले शिवाय, बोल बच्चन (103 करोड़), सिंघम रिटर्न्स (140 करोड़), सिंघम (100 करोड़), गोलमाल 3 (108 करोड़) और सन्स ऑफ सरदार (102 करोड़) उनकी 100 करोड़ी फिल्मों में शामिल हैं।

लेकिन अब दीवाली पर रिलीज़ हो रही है गोलमाल अगेन को लेकर, अजय देवगन को थोड़ा चिंतित हो जाना चाहिए। उनकी फिल्म आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार से क्लैश होने जा रही है।
इससे ये तो तय है कि गोलमाल के बॉक्स ऑफिस पर साढ़े साती लग चुकी है। क्योंकि आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर जहां लोगों को काफी पसंद आया है वहीं, दूसरी तरफ, अजय देवगन की गोलमाल को लेकर इस बार लोगों में उत्साह कम है।
वहीं दूसरी तरफ आमिर खान मार्केटिंग जीनियस है। हालांकि रोहित शेट्टी भी अपनी फिल्मों को बेच लेते हैं लेकिन इस बार उनके दिलवाले के पाप अभी तक धुले नहीं है।
वहीं बादशाहो के बॉक्स ऑफिस आंकड़े धीरे धीरे बढ़ ज़रूर रहे हैं लेकिन अभी फिल्म को 100 करोड़ के लिए लंबा सफर तय करना है।


Click it and Unblock the Notifications












