BOX OFFICE..बादशाहो का TOP 3 रिकॉर्ड..धमाकेदार कलेक्शन के साथ !
सलमान खान ने तोड़ा एक फैन का फोन, कारण जान हैरान हो जाएंगे।
पिछले ही सप्ताह रिलीज़ हुई फिल्म बादशाहो ने कमाई के मामले में अच्छे खासे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक ओर जहां इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है तो वहीं दूसरी ओर इसने 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की पूरी तरह से ठान ली है।
वहीं फिल्म में जितने भी किरदार है उनके पुराने रिकॉर्ड्स भी इस फिल्म ने तोड़ने शुरू कर दिए हैं। जैसे बात की जाए इमरान हाशमी की तो उनकी पिछली 9 फिल्मों के रिकॉर्ड ये फिल्म तोड़ चुकी है। तो वहीं इलियाना डिक्रूज़ के लिए भी इस फिल्म ने कमाल दिखाना शुरू कर दिया है।

ये फिल्म इलियाना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है। इलियाना की हिंदी फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने फटा पोस्टर निकला हीरो, मुबारकां, मैं तेरा हीरो, बरफी, हैप्पी एंडिंग, रुस्तम जैसी फिल्मों में काम किया है।
और बरफी और रुस्तम दो ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। बरफी का लाइफटाइम कलेक्शन 120 करोड़ रुपए था तो वहीं 127 करोड़ रुपए के करीब रहा।
कंगना पर भड़के एक्टर बोले- ''वो लड़की पागल है..मैं उसे अब कोर्ट में खीचूंगा''
वहीं बादशाहो इलियाना की टॉप 3 में शामिल होती हुई 56 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। हालांकि फिल्म की कमाई अब भी जारी है लेकिन इलियाना के लिए नंबर वन की लिस्ट में शामिल होने के लिए इस फिल्म को अभी काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
बहरहाल, आइए नज़र डाल लेते हैं इलियाना के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर..और साथ ही बादशाहो की कमाई पर भी नज़र दौड़ा लेते हैं..फटाफट..


Click it and Unblock the Notifications











