BOX OFFICE: अजय देवगन की 'बादशाहो'.. पहला हफ्ता शुरु.. दमदार कमाई!
अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं। दर्शकों और समीक्षकों से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन अजय देवगन के क्रेज की वजह से फिल्म सिंगल स्क्रीन पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
बता दें, फिल्म ने पहले वीकेंड पर 43.30 करोड़ की कमाई की है। कोई शक नहीं कि यह धमाकेदार ओपनिंग है। वहीं, पहले सोमवार.. यानि की चौथे दिन फिल्म ने 6.82 करोड़ की कमाई की है। अब बादशाहो की कुल कमाई है- 50.12 करोड़।

बहरहाल, हिट होने के लिए बादशाहो को अभी काफी लंबा रास्ता तय करना है। फिल्म 80 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार की गई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। जो फिलहाल मुश्किल दिख रहा है।
Recommended Video

Baadshaho FIRST weekend COLLECTION: Film EARNS GOOD as expected | FilmiBeat
यहां जानें 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications