#BoxOffice: कुछ लाखों में सनी लियोन से बची इमरान हाशमी की इज़्जत!
इमरान हाशमी हालांकि कोई बहुत बड़े बॉक्स ऑफिस स्टार तो कभी नहीं रहे लेकिन अज़हर की मार्केटिंग देखते हुए लग रहा था कि फिल्म अच्छी खासी कमाई कर ले जाएगी पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।
लेकिन फिर भी फिल्म ने किसी तरह कुछ लाख ज़्यादा कमाकर सनी लियोन की क्या कूल है हम 3 को पछाड़ कर टॉप 10 वीकेंड कमाई वाली फिल्मों में अपना नाम जोड़ा है।
[#FactReview: प्रिय अज़हर, 99 पर आउट होने वाला कभी हीरो नहीं होता!]
गौरलतब है कि अब तक 22 बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो चुकी हैं। जबकि 2016 में अब तक 20 शुक्रवार पड़े हैं। लेकिन बॉलीवुड ने इन 27 फिल्मों से लगभग 457 करोड़ की कमाई कर चुका है।
[#FilmReview: अज़हर, 1 करोड़...मैच फिक्स!]
हालांकि सनी लियोन की क्या कूल हैं हम अभी भी डटी हुई है। 10 वें नंबर पर 20 करोड़ 36 लाख की वीकेंड कमाई के साथ। लेकिन इस कमाई में सबसे ज़्यादा योगदान है अक्षय कुमार और सोनम कपूर का। एयरलिफ्ट और नीरजा वाकई प्रभावशाली फिल्में थीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर दांव खेला।
जानिए 2016 के टॉप 10 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications











