BOX OFFICE: आयुष्मान खुराना की धमाकेदार पारी- बैक टू बैक दूसरी फिल्म हिट
आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो चुकी है। फिल्म ने महज 3 दिनों में ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, रविवार की कमाई के साथ 45 करोड़ पार कर जाने की उम्मीद है। दर्शकों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि नमस्ते इंग्लैंड के क्लैश होने के बावजूद बधाई हो हिट हो चुकी है।
दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह की शादी पक्की- इस तारीख को लेंगे सात फेरे
खास बात है कि बधाई हो से सिर्फ दो हफ्ते पहले ही 5 अक्टूबर को आयुष्मान की फिल्म अंधाधुन रिलीज हुई थी। जो कि 50 करोड़ से ऊपर की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। वहीं, अब बधाई हो भी तीन दिनों में ही हिट हो चुकी है। कोई शक नहीं कि आयुष्मान बैक टू बैक धमाका करते जा रहे हैं। दर्शक भी उन्हें इन फिल्मों में खूब पसंद कर रहे हैं।

एक तरह से देखा जाए तो आयुष्मान खुद ही अपना कंपिटिशन हैं। बधाई हो की रिलीज के बाद ही अंधाधुन की कमाई नीचे हो गई है। कहना गलत नहीं होगा कि आयुष्मान अलग तरीकों की कंटेंट वाली फिल्मों के जरीए दर्शकों के दिलोदिमाग पर खास जगह बना रहे हैं।
विकी डोनर से लेकर दम लगाके हईशा, शुभ मंगल सावधान, बरेली की बर्फी, अंधाधुन और अब बधाई हो.. आयुष्मान की फिल्में विषय प्रधान ही होती हैं.. और ऐसा विषय जिस पर शायद ही किसी एक्टर ने काम करने की सोची हो। माना जा सकता है कि भारत में सिनेमा का अच्छा समय आ गया है।
बधाई हो में आयुष्मान के साथ दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजेंद्र राव और सुरेखा सिकरी जैसे दमदार कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन किया है अमित रविंदरनाथ शर्मा ने।


Click it and Unblock the Notifications











