..................... Ayushmann Khurranna's Badhaai Ho completes one week at box office - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 'बधाई हो' ने किया एक हफ्ता पूरा - ताबड़तोड़ कलेक्शन के साथ धमाकेदार प्रॉफिट

आयुष्मान खुराना- सान्या मल्होत्रा की फिल्म बधाई हो ने एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। बधाई हो ने अब तक 66.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि ट्रेलर पंडितों की मानें तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। हालांकि सैफ अली खान की बाज़ार बधाई हो का रास्ता रोक सकती है।

इस सुपरस्टार एक्ट्रेस ने रिजेक्ट की सुपरहिट फिल्म 'बधाई हो'

बधाई हो में आयुष्मान के साथ दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजेंद्र राव और सुरेखा सिकरी जैसे दमदार कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन किया है अमित रविंदरनाथ शर्मा ने। फिल्म एक परिवार की कहानी है जहां 25 वर्षीय युवक की मां प्रेग्नेंट हो जाती है। परिवार और समाज की सोच के साथ गुथी यह कहानी काफी दिलचस्प है।

Ayushmann Khurranna

लोगों ने फिल्म के कटेंट को खूब पसंद किया है। यही वजह है कि बधाई हो के साथ ही रिलीज हुई अर्जुन कपूर- परिणीति चोपड़ा की नमस्ते इंग्लैंड अब शायद लोगों को याद भी नहीं।

खास बात है कि आयुष्मान खुराना ने दो हफ्तों में बैक टू बैक दो हिट फिल्में दी हैं। एक तरह से देखा जाए तो आयुष्मान खुद ही अपना कंपिटिशन हैं। बधाई हो की रिलीज के बाद ही अंधाधुन की कमाई नीचे हो गई है। कहना गलत नहीं होगा कि आयुष्मान अलग तरीकों की कंटेंट वाली फिल्मों के जरीए दर्शकों के दिलोदिमाग पर खास जगह बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X