..................... Ayushmann Khurranna's Badhaai Ho box office, proves to be superhit - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 2018 की अगली सुपरहिट फिल्म 'बधाई हो' - रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है। फिल्म ने 6 दिनों में 56.85 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दर्शकों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि नमस्ते इंग्लैंड के क्लैश होने के बावजूद बधाई हो हिट हो चुकी है। खास बात है कि आयुष्मान खुराना ने दो हफ्तों में बैक टू बैक दो हिट फिल्में दी हैं।

बैक टू बैक तीसरी फिल्म- जाह्नवी कपूर और वरूण की धमाकेदार जोड़ी FINAL

एक तरह से देखा जाए तो आयुष्मान खुद ही अपना कंपिटिशन हैं। बधाई हो की रिलीज के बाद ही अंधाधुन की कमाई नीचे हो गई है। कहना गलत नहीं होगा कि आयुष्मान अलग तरीकों की कंटेंट वाली फिल्मों के जरीए दर्शकों के दिलोदिमाग पर खास जगह बना रहे हैं।

Ayushmann Khurranna

बधाई हो में आयुष्मान के साथ दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजेंद्र राव और सुरेखा सिकरी जैसे दमदार कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन किया है अमित रविंदरनाथ शर्मा ने। फिल्म एक परिवार की कहानी है जहां 25 वर्षीय युवक की मां प्रेग्नेंट हो जाती है। परिवार और समाज की सोच के साथ गुथी यह कहानी काफी दिलचस्प है।

यहां जानें 2018 की सुपरहिट फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X