BOX OFFICE: आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15'- शानदार रहा पहला वीकेंड, जानें कलेक्शन
आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 15' को दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने तेजी दिखाई और तीन दिनों में फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा पा कर लिया है। समता के अधिकार पर बनी अनुभव सिन्हा की इस फिल्म को फिलहाल कबीर सिंह ने सिनेमाघरों में टक्कर मिल रही है।
शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' भी 10 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जिस वजह से आर्टिकल 15 को थोड़ा नुकसान सहना पड़ सकता है। कबीर सिंह ने अब तक 170 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है।

वहीं, आर्टिकल 15 जैसी विषय प्रधान फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म धीरे धीरे ही सही, लेकिन लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहेगी। खास बात है कि इस शुक्रवार भी कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। हालांकि हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडरमैन' से कबीर सिंह और आर्टिकल 15.. दोनों फिल्मों को टक्कर मिलेगी।
यहां जानें आयुष्मान खुराना की टॉप 6 फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications