BOX OFFICE: आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15'- यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म आर्टिकल 15 इस शुक्रवार रिलीज हुई। आयुष्मान खुराना स्टारर इस फिल्म को समीक्षकों के साथ साथ आम पब्लिक से भी बेहतरीन प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत ली है, लेकिन वीकेंड पर फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। शुक्रवार को फिल्म ने 5.02 करोड़ की कमाई की है। 'बधाई हो' के बाद यह आयुष्मान की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है।
इस विषय प्रधान फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल सकता है। यूं भी आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्मों को देखा जाए तो उनकी फिल्में लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकी रहती है और फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन बेहतरीन जाता है। आर्टिकल 15 से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है।

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' भी जमी हुई है। जिस वजह से आर्टिकल 15 को थोड़ा नुकसान सहना पड़ सकता है। कबीर सिंह अब तक 146 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
'आर्टिकल 15' राज्य को धर्म, जाति, लिंग, जन्म स्थान के आधार पर किसी नागरिक के साथ भेदभाव करने से रोकता है। यह फिल्म इसी मुद्दे को सामने रखती है, जिसे जानते हैं तो सभी हैं, लेकिन शायद मानते नहीं। यह मानसिकता पर प्रहार करती है और फिल्म खत्म होने के बाद भी सोचने को मजबूर करती है। लंबे समझ के बाद, या यूं कह लें कि गिनी चुनी फिल्मों के बाद जातिवाद पर प्रहार करती कोई फिल्म आई है।


Click it and Unblock the Notifications