32 करोड़ में बनी फ़िल्म ने छापे 440 करोड़, छप्पर फाड़ में कमाई, बड़ी से बड़ी फ़िल्म को भी छोड़ा पीछे

Andhadhun

बॉलीवुड इंडस्ट्री को हमेशा से ही बेहद ही अनप्रिडिक्टेबल माना जाता है. ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि यहां पर कौन सी फिल्म कब हिट हो जाए और कौन सी फिल्म पैसा बहाने के बावजूद भी फ्लॉप हो जाए कोई कह नहीं सकता है. कई सारी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी फिल्में भी बनी जिसमें उम्दा कलाकार और खूब सारा पैसा बहाने के बावजूद भी बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फिल्में पिट गई. इतना ही नहीं कुछ ऐसी फिल्में भी रही जो कि छोटे बजट में बनने के बावजूद भी काफी हिट चली गई.

भारत की सबसे प्रोफाइटेबल दूसरी फ़िल्म

लेकिन आज हम आपको ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो कि बहुत ही प्रॉफिटेबल फिल्म रही और अब इंडिया की वह दूसरी प्रॉफिटेबल फिल्म में से मानी जा रही है. इतना ही नहीं इस फिल्म में ना तो शाहरुख खान है और ना ही सलमान खान, नहीं अक्षय कुमार है और ना ही आमिर खान. इसके बावजूद भी इस फिल्म ने पूरे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है.

32 करोड़ के बजट में बनी फ़िल्म ने कमाई 440 करोड़

कई बारे में देखने को मिला है कि फिल्म रिलीज के बाद में कई बार तो फिल्म में लगी लागत निकालना भी बहुत ज्यादा मुश्किल भरा हो जाता है. लेकिन एक ऐसी फिल्म है जो कि सिर्फ 32 करोड़ रुपए के बजट से बनी और उसने 440 करोड रुपए का बिजनेस कर लिया. दरअसल हम बात कर रही है फिल्म 'अंधाधुंन' की. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और तब्बू को लीड किरदार में देखा गया था और 2018 में इस फिल्म को वर्ल्ड वाइड ब्लॉकबस्टर भी साबित कर दिया गया था.

आयुष्मान की फ़िल्म ने चीन में किया 300 करोड़ का व्यापार

इस फिल्म में तब्बू और राधिका आप्टे के साथ-साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आए थे और इतना ही नहीं पूरे भारत में इस फिल्म ने बेहद ही जबरदस्त कमाई कर ली थी. लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि इस फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा चीन से मिला. इतना ही नहीं बजरंगी भाईजान और दंगल के साथ-साथ पीके जैसी फिल्मों को चीन ने काफी प्यार दिया और अब उसके बाद में 'अंधाधुंन' फ़िल्म को भी काफ़ी सराहना मिली. चीन में इस फिल्म ने 300 करोड़ कमाए.

साउथ फ़िल्म का रीमेक है अंधाधुंन फ़िल्म

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि साउथ इंडस्ट्री में 'वास्तव' नामक फिल्म जो थी वह आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुंन' की रीमेक बताई जाती है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म को मलयालम और तेलुगु भाषा में भी बनाया जा चुका है. वहीं अगर हम आयुष्मान खुराना की फिल्म 'विक्की डोनर' की बात करें तो उस फिल्म को 10 करोड रुपए के बजट में बनाया गया था. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उसने 55 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया.

More from Filmibeat

Read more about: andhadhun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X