BOX OFFICE: आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान'- 10 दिनों का जानें कलेक्शन
आयुष्मान खुराना- जितेन्द्र शर्मा स्टारर फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने सिनेमाघरों में 10 दिन गुजार लिये हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। लेकिन धीरे धीरे फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 10 दिनों में 54.23 करोड़ का कलेक्शन किया है, लिहाजा यह बॉक्स ऑफिस पर अब एवरेज से ऊपर पहुंच चुकी है। बता दें, यह फिल्म विकी कौशल की भूत के साथ क्लैश हुई थी।
फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 2.08 करोड़, शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को 4.06 करोड़ का कलेक्शन किया है।लगभग 30-35 करोड़ के बजट पर इस फिल्म को हिट होने के लिए 60-65 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा, जो कि ज्यादा मुश्किल नहीं है। इस हफ्ता भी फिल्म धीरे धीरे आगे बढ़ सकती है।

जहां शुभ मंगल ज्यादा सावधान के साथ ही रिलीज हुई फिल्म 'भूत' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। वहीं, इस शुक्रवार को आई है तापसी पन्नू की थप्पड़, जिसे तारीफ तो मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई एवरेज ही है। थप्पड़ ने पहले वीकेंड तक 14.66 करोड़ का कलेक्शन दिया है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 70 करोड़ तक पहुंच सकता है। आयुष्मान की पिछली कुछ फिल्में जहां 100 करोड़ क्लब का हिस्सा रही हैं, शुभ मंगल ज्यादा सावधान 100 करोड़ तक पहुंचने में असफल रही। हालांकि यह आयुष्मान की लगातार आठवीं हिट फिल्म बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











