चीन में 'अंधाधुन' 100 करोड़ पार - ताबड़तोड़ कमाई कर रही है आयुष्मान, तबू की फिल्म
आयुष्मान खुराना, तबू, राधिका आप्टे स्टारर फिल्म अंधाधुन ने भारत में तो दिलों पर राज किया ही, अब फिल्म चीन में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चीन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 6 दिनों में फिल्म ने 106 करोड़ की कमाई कर ली है। कोई शक नहीं कि चीन में भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। वर्ल्डवाइड फिल्म 200 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
चीन में अंधाधुन लगभग 5000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने भारत में लगभग 72 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। साथ ही अवार्ड्स लिस्ट में छाई रही। इसे बेस्ट फिल्म क्रिटिक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

चीन में बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज काफी बढ़ चुका है और इसका श्रेय हम आमिर खान को दे सकते हैं। दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों के साथ आमिर वहां काफी पॉपुलर हैं और चीनी दर्शक उन्हें पसंद भी करते हैं। ऐसे में अंधाधुन से ट्रेड पंडितों को काफी उम्मीद है।
बहरहाल, यहां जानते हैं चीन में रिलीज बॉलीवुड फिल्मों का बिजनेस-


Click it and Unblock the Notifications