Dream Girl 2 Collection Day 3: आयुष्मान खुराना-अनन्या पांडे की फिल्म ने रविवार को कर ली शानदार कमाई

Dream Girl 2

Dream Girl 2 Collection Day 3: कमाई के मामले में इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्में शानदार चल रही हैं। गदर 2 और ओएमजी 2 के बाद आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2)भी जबरदस्त कमाई कर रही हैं। फिल्म ने रविवार के दिन यानी रिलीज के तीसरे दिन अच्छा कलेक्शन करके अपना जादू दिखा दिया है।

ड्रीम गर्ल 2 का दर्शकों पर चला जादू-

'ड्रीम गर्ल 2' ने 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में फैंस को पहली बार आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे का रोमांस ऑनस्क्रीन देखने को मिला। शुक्रवार को जब रोमांटिक कॉमेडी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

और ऐसे में तीन दिनों के अंदर ही आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ये फिल्म 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की ओपनिंग डबल डिजिट के साथ हुई थी।

आयुष्मान की फिल्म का कलेक्शन-

आयुष्मान की शानदार कॉमेडी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को लगभग 10.69 करोड़ की टोटल कमाई कर ली थी। शनिवार को इस फिल्म की कमाई में काफी उछाल आया और मूवी ने लगभग 14.02 कमाई।

सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट की मानें तो एकता कपूर के बैनर तले बनी 'ड्रीम गर्ल 2' ने रविवार को सबसे ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म ने रविवार को यानी की तीसरे दिन पर सिंगल डे लगभग 16 करोड़ का बिजनेस किया। जो कि बहुत बड़ी बात है।

तो इस हिसाब से देखा जाए तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'ड्रीम गर्ल 2' का वीकेंड पर ही टोटल कलेक्शन 40 करोड़ तक पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेंगी और पूजा बनकर आयुष्मान खुराना भी दर्शकों का जीतने में सफल रहे। इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड टोटल 34 करोड़ के करीब कमाई की है।

आयुष्मान और अनन्या की जोड़ी-

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की जोड़ी पर्दे पर धूम मचा रही है। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' का सीक्वल है। ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान-अनन्या के अलावा परेश रावल, अनु कपूर, विजय राज, राजपाल यादव और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। फैंस को ये कॉमेडी फिल्म जमकर पसंद आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X