100 करोड़ क्लब में हुई आयुष्मान खुराना की दनदनाती एंट्री

आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर बधाई हो ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है और इसी के साथ आयुष्मान खुराना ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। आयुष्मान खुराना इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। पहले अंधाधुन और फिर बधाई हो। इसी के साथ अब बरेली की बर्फी और शुभ मंगल सावधान के बाद, बधाई हो बॉक्स ऑफिस पर उनकी चौथी सुपरहिट फिल्म है।

फिल्मों के ऑफर के लिहाज़ से भी ये आयुष्मान खुराना के लिए बेहतरीन साल चल रहा है। जहां एक तरफ उन्हें अमोल पालेकर की फिल्म छोटी सी बात का रीमेक ऑफर हुआ है वहीं दूसरी तरफ, उन्हें नुसरत भरूच के साथ एकता कपूर की फिल्म गूगली भी ऑफर हुई। इसके अलावा आयुष्मान बाला नाम की एक फिल्म साइन कर चुके हैं।

ayushmann-khurrana-makes-a-grand-debut-100-crore-club

आयुष्मान खुराना ने विकी डोनर के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था और वो आते ही फिल्मों के अपने अनोखे चयन के कारण, अपनी अलग जगह बना ली। हालांकि विकी डोनर के बाद उन्होंने हवाईज़ादा और बेवकूफियां जैसी फिल्में की जो कि उनके करियर ग्राफ में कोई मदद नहीं कर पाई।

आयुष्मान खुराना की किस्मत बदली, यशराज फिल्म्स की दम लगाके हईशा के साथ। इस फिल्म में आयुष्मान, एक बेरोज़गार लड़के की भूमिका में थे जो कि मोटी लड़की से शादी करके पछताता है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिर बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन और बधाई हो ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाके किए।

मिलिए बॉलीवुड के यंग 100 करोड़ क्लब से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X