Box Office Record: 14 करोड़ की इस फिल्म ने कमाए 300 करोड़, एक्टर ने मोटी पत्नी को पीठ पर बैठा लगा दी थी दौड़

Ayushmann Khurrana, bhumi Pednekar

Most Profitable Film On Box Office: पिछले 10 से 12 सालों के अंदर कई सारी ऐसी कम बजट वाली फिल्में आई है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन इकट्ठा किया है। आज हम आपको आयुष्मान खुराना की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं एक्टर की फिल्म दम लगा के हईशा की। फिल्म में उनके साथ में लीड किरदार में भूमि पेडनेकर थी। फिल्म में ना तो कोई खेल था और ना ही कोई एक्शन था। इसके बावजूद फिल्म ने काफी बेहतरीन कलेक्शन इकट्ठा किया।

हालांकि आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की कहानी बहुत मजेदार थी। फिल्म में कई सारे अभिनेता ऐसे भी थे जिन्होंने बहुत ही बारीकी के साथ इस किरदार को निभाया और यूपी के मिजाज को भी समझा। बता दें कि इस फिल्म को 113 करोड़ के क्लब में हिस्सा मिल गया था। फिल्म दम लगा के हईशा की कहानी नदी किनारे रहने वाले यूपी के एक मिडिल क्लास परिवार की दिखाई गई है।

इस फिल्म में लोकेशन के अलावा पहनावा और डायलॉग भी बहुत ही ज्यादा साधारण दिखाए गए हैं। इस फिल्म को इस तरीके से दर्शाया गया है कि जैसे आपके घर के बगल में ही कोई परिवार इस स्थिति से गुजर रहा हो। इस फिल्म की कहानी से दर्शक भी खुद को कनेक्ट कर पाए और इसी के चलते यह फिल्म हिट साबित हुई। इस फिल्म को 14 करोड़ के बजट में बनाया गया था और 300 करोड़ से ज्यादा की इसने कमाई कर ली थी।

इस फिल्म की कहानी में आयुष्मान खुराना को भूमि पेडनेकर के साथ में जबरदस्ती शादी करनी पड़ती है। दरअसल एक्ट्रेस का वजन फिल्म में काफी ज्यादा दिखाया गया है और एक्टर किसी मोटी लड़की से शादी नहीं करना चाहते थे। लेकिन घरवालों की मर्जी के खिलाफनहीं जा सकते थे और शादी करनी पड़ी। लेकिन एक वक्त ऐसा आता है जब आयुष्मान अपनी पत्नी के लिए हद से ज्यादा गुजरने को तैयार हो जाते हैं। एक प्रतियोगिता के दौरान वह अपनी पत्नी को पीठ पर उठाकर दौड़ने लगते हैं और जीत भी जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X