..................... Ayushmann Khurrana film Badhaai Ho will reach 100 crore soon - Hindi Filmibeat

छोटे बजट की फिल्म का Dhamaka, रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, जल्द 100 करोड़ भी पार!

हाल ही में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सभी को चौंका दिया है। फिल्म न सिर्फ ऑडिएंस को पसंद आ रही बल्कि धड़ाधड़ कमाई भी कर रही है। हाल ही में इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के करीब पहुंच गया है। अगर ये फिल्म 100 करोड़ पहुंच जाती है तो ये वाकई हैरान करने वाली बात होगी। बधाई छोटे बजट की 100 करोड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। इससे पहले भी आयुष्मान खुराना की फिल्म बरेली की बर्फी ऐसा कमाल कर चुकी है।

[सनी देओल का गिरता स्टारडम, 7 साल से नहीं रिलीज हुई फिल्म, सलमान खान का भी आया बुरा वक्त]

बता दें कि इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते की शुरुआत में भी अच्छी कमाई की है। रविवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा 8 करोड़ 15 लाख रुपये रहा। अब तक ये फिल्म कुल तक 84 करोड़ 25 लाख रुपये कमा चुकी है। वहीं फिल्म तेजी से 100 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ते हुए देखी जा रही है। माना तो ये भी जा रहा है कि ये 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।

ayushmann-khurrana-film-badhaai-ho-will-reach-100-crore-soon

बधाई हो में आयुष्मान के साथ दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजेंद्र राव और सुरेखा सिकरी जैसे दमदार कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन किया है अमित रविंदरनाथ शर्मा ने। फिल्म एक परिवार की कहानी है जहां 25 वर्षीय युवक की मां प्रेग्नेंट हो जाती है। परिवार और समाज की सोच के साथ गुथी यह कहानी काफी दिलचस्प है। बहरहाल, यहां जानें 2018 की सुपरहिट फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X