32 करोड़ के बजट में बनकर इस फ़िल्म ने 440 करोड़ की कर डाली कमाई, पहले ही मिनट से शुरू हुई सस्पेंस

Box Office Record: अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कम बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है। जिसका मुकाबला कई बड़ी बजट की फिल्में भी नहीं कर पाती। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसमें भर भर कर सस्पेंस डाला गया। दरअसल हम बात कर रहे हैं आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन की।
अंधाधुन फिल्म को साल 2018 में रिलीज किया गया था और यह एक क्राईम थ्रिलर फ़िल्म थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा तब्बू को लीड किरदार में देखा गया था। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि आयुष्मान खुराना इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। दरअसल इस फिल्म के लिए सबसे पहले एक स्टारकिड को ऑफर किया गया था। बाद में इंकार करने के बाद आयुष्मान खुराना को यह फिल्म मिली।
अंधाधुन फिल्म को सिर्फ 32 करोड़ के बजट में बनाया गया था और आपको बता दें कि इसने पूरे भारत में 96 करोड़ का कलेक्शन किया। बाद में अप्रैल 2019 में इस फिल्म को पियानो प्लेयर के नाम से चीन में रिलीज किया गया था। यहां पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और 330 करोड़ की कमाई कर डाली। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो इस फिल्म में दुनिया भर में 440 करोड़ का कलेक्शन किया।
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने आकाश सर्राफ का किरदार निभाया जो कि अंधे पियानो प्लेयर का दिखावा करते हैं। लेकिन दिखावा करते-करते वह सच में अंधा हो जाता है। फिल्म में सिम्मी सिंह का किरदार निभाने वाली तब्बू अपने ही पति का मर्डर कर देती है और हत्या के केस में आकाश फस जाता है। फिल्म में आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था। हालांकि इससे पहले इस फिल्म को अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को ऑफर किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications














