बॉक्स ऑफिस पर 'ड्रीम गर्ल' का दूसरा हफ्ता- धुंआधार कलेक्शन के साथ फिल्म सुपरहिट
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' अपने दूसरे हफ्ते में भी दिल जीत रही है। दो हफ्तों में फिल्म ने 110 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। गुरुवार को फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें, ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की ही फिल्म 'बधाई हो' से बेहतर ट्रेंड कर रही है। यानि की यह आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती से कायम है और शानदार कमाई कर रही है। आयुष्मान ने फिल्म की सफलता पर फैंस का धन्यवाद भी किया है।

हालांकि 2 अक्टूबर को ऋतिक रोशन- टाइगर श्राफ की फिल्म 'वॉर' रिलीज हो रही है। जिससे ड्रीम गर्ल की गति रुक सकती है। लेकिन अभी 4 दिनों में फिल्म और 15-20 करोड़ का कलेक्शन आराम से कर सकती है। फिल्म कई रिकॉर्ड बना चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











