BOX OFFICE: आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल' ने पहले दिन की जबरदस्त कमाई- जानें ओपनिंग कलेक्शन
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को आम पब्लिक से दिल खोलकर प्यार मिला है। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिख रहा है। फिल्म ने शुक्रवार को 10.05 करोड़ का कलेक्शन दिया है। बता दें, यह आयुष्मान की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने वाली है। समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलने के बाद, दर्शकों से भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है। ड्रीम गर्ल ने अपना जादू चला दिया है।

ट्रेड के अनुसार, फिल्म अपने पहले वीकेंड तक ही 35-40 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। यानि की तीन दिनों में ही फिल्म अपना बजट पार कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो, ड्रीम गर्ल 30 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट की श्रेणी में आने के लिए 60 करोड़ तक का कलेक्शन करना होगा। जाहिर है ड्रीम गर्ल के लिए यह मुश्किल आंकड़ा नहीं है।
यहां जानें आयुष्मान खुराना की फिल्मों का हिसाब किताब-


Click it and Unblock the Notifications











