ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस- 11वें दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म, जानें कुल कलेक्शन
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने अपने 11वें दिन पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को 3.75 करोड़ की कमाई के साथ ड्रीम गर्ल ने अब तक कुल 101.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। खासकर बात है कि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती से कायम है और शानदार कमाई कर रही है। आयुष्मान ने फिल्म की सफलता पर फैंस का धन्यवाद भी किया है। बता दें, 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह आयुष्मान की दूसरी फिल्म है। इससे पहले 2018 में आई 'बधाई हो' ने 136.80 करोड़ का बिजनेस किया था।

खास बात है कि फिलहाल इस फिल्म के पास कमाने के लिए 2 अक्टूबर तक का समय है। 2 अक्टूबर को 'वॉर' की रिलीज के साथ ड्रीम गर्ल की गति थम सकती है। लेकिन तब तक फिल्म कई रिकॉर्ड बना चुकी होगी। ड्रीम गर्ल को बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 'छिछोरे' से टक्कर मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











