Box Office:आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' बनी हाईएस्ट ग्रॉसिंग , करोड़ों की रिकॅार्ड तोड़ कमाई !
आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म बाला का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे पसंद करने के साथ ये भी कहा जा रहा है कि ये फिल्म कमाई के लिहाज से भी सुपरहिट साबित होगी।
लेकिन इस बीच एक बार फिर से इस साल की सबसे चर्चित और आयुष्मान खुराना की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म ड्रीम गर्ल की चर्चा हो रही है। इसकी वजह है कमाई। जी हां, फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॅार्ड पहले ही सेट कर लिए हैं।

अब अपने लाइफटाइम कलेक्शन से आयुष्मान ने खुद की रिकॅार्ड तोड़ दिया है। हम बात कर रहे हैं कि पिछले साल रिलीज हुई फिल्म बधाई हो की। जो कि आयुष्मान की पहली 100 करोड़ी फिल्म रही है।


Click it and Unblock the Notifications











