BOX OFFICE: 'ड्रीम गर्ल' का जबरदस्त क्रेज, बनेगी आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनर!
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' इस शुक्रवार यानि की 13 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को भी काफी उम्मीदें हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो ड्रीम गर्ल आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओनपर साबित हो सकती है। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ट्रेलर के साथ ही फिल्म ने अपना जादू चला दिया था। लिहाजा, फिल्म को शानदार ओपनिंग मिलने की पूरी उम्मीद है। ट्रेड की मानें तो आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल' 10 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है।

2018 में रिलीज रिलीज हुई 'बधाई हो' ने लगभग 8 करोड़ की ओपनिंग दी थी, जो कि आयुष्मान की सबसे बड़ी ओपनर थी। कोई शक नहीं कि ड्रीम गर्ल यह आंकड़ा पार कर जाएगी। वहीं, पहले वीकेंड तक फिल्म 40 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। हालांकि यह फिल्म 'सेक्शन 375' के क्लैश हो रही है, लेकिन दोनों इतनी अलग फिल्में हैं, कि एक दूसरे ही शायद ही प्रभावित होंगी।


Click it and Unblock the Notifications