Box Office:आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल' ने तीसरे दिन की रिकॅार्ड तोड़ कमाई, 100 करोड़ पार !
आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' ने अपने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर' कमाई के मामले में रफ्तार से आगे बढ़ रही है। जिस तरह की प्रतिक्रिया फिल्म को रिलीज के बाद मिल रही है उसका असर सीधा कमाई से देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है।
वहीं पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक ड्रीम गर्ल ने ड्रीम कलेक्शन कर दिया है। अपने बजट से अधिक इस फिल्म ने कमाई कर ली है। आयुष्मान खुराना ने फिर से एक बार साबित कर दिया है कि कंटेंट फिल्में आखिर क्यों दर्शकों की पसंद बन गई हैं।

बता दें कि पहले दिन 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 13 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने छिछोरे की कमाई को काफी धीमा कर दिया है। बहुत जल्द ड्रीम गर्ल 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इस साल की सुपरहिट हिट साबित होगी।


Click it and Unblock the Notifications