Box Office:आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल'ने पहले दिन धुआंधार कमाई से बनाया तगड़ा रिकॅार्ड
आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' ने अपने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म क्रिटिक्स के साथ दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया और रेटिंग ने फिल्म को रिलीज के साथ जबरदस्त उछाल दिया है। एक बार फिर आयुष्मान खुराना ने खुद को कंटेंट सुपरस्टार बना दिया है।
कंटेंट हमेशा से आयुष्मान की फिल्मों की यूएसपी होती है। फिर चाहे वह विकी डोनर हो या फिर ड्रीम गर्ल। आयुष्मान ने फिर से खुद को सबसे कमाऊ स्टार्स की लिस्ट में शामिल कर दिया है।

इस फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ड्रीम गर्ल ने रिकॅार्ड बनाते हुए सुशांत सिंह राजपूत की 'छिछोरे' और 'ड्रीम गर्ल' के साथ रिलीज हुई 'सेक्शन 375' को पीछे छोड़ दिया है।
ayushmann khurrana dream girl box office chhichhore section 375 आयुष्मान खुराना ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस छिछोरे सेक्शन 375


Click it and Unblock the Notifications