BOX OFFICE: 'ड्रीम गर्ल' का दूसरा हफ्ता- 100 करोड़ क्लब में आयुष्मान खुराना की धमाकेदार एंट्री

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। छिछोरे और तीन नई फिल्मों से टक्कर मिलने के बाद भी 'ड्रीम गर्ल' सिनेमाघरों में मजबूती से कायम है। दूसरे वीकेंड तक फिल्म 97.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने शनिवार को 9.10 करोड़ और रविवार को 11.05 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, सोमवार की कमाई के साथ फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी।

समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलने के बाद, दर्शकों से भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है। कहना गलत नहीं होगा कि ड्रीम गर्ल ने अपना जादू चला दिया।

Dream Girl

ड्रीम गर्ल आयुष्मान की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि ड्रीम गर्ल आयुष्मान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन पाएगी या नहीं। इसके लिए फिल्म को 'बधाई हो' का आंकड़ा पीछे करना होगा। फिलहाल इस फिल्म के पास कमाने के लिए 2 अक्टूबर तक का समय है। 2 अक्टूबर को 'वॉर' की रिलीज के साथ ड्रीम गर्ल की गति थम सकती है।

यहां जानें आयुष्मान खुराना की फिल्मों का हिसाब किताब-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X