बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना का हैट्रिक धमाका- यहां जानें 2019 की सबसे मुनाफेदार फिल्में
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' दूसरे वीकेंड भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका रही है। फिल्म ने जहां भारत में 76 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ पार पहुंच चुकी है। खास बात है कि बाला 2019 की सबसे मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। 35 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 106 प्रतिशत तक का मुनाफा कमा लिया है। और इसी के लिए इस साल आयुष्मान खुराना की तीनों फिल्में- आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल और बाला.. इस प्रॉफिटेबल लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

इस साल अधिकांश कलाकारों को अपने करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का स्वाद चखने का अवसर मिला हैं। ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना जैसे सितारों ने बैक टू बैक हिट फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है।
यहां जानें 2019 की 10 सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











