BOX OFFICE: आयुष्मान खुराना की 'बाला' ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री- ओवरसीज में भी हिट
बाला के साथ आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ड्रीम गर्ल के बाद 2019 में यह आयुष्मान की लगातार दूसरी 100 करोड़ी फिल्म है। इतना ही नहीं, बल्कि अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आयुष्मान, यमी गौतम और भूमि पेडनेकर स्टारर यह फिल्म सुपरहिट रही है।
शुक्रवार को 1.35 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म 100.15 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 110-112 करोड़ तक जा सकता है। मरजावां और पागलपंती जैसी फिल्मों की रिलीज से 'बाला' प्रभावित होती नहीं दिख रही है। बता दें, यह आयुष्मान खुराना की लगातार सातवीं हिट फिल्म है। यह अपने आप में एक खास रिकॉर्ड है।
यहां जानें आयुष्मान खुराना की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-
2019 बॉक्स ऑफिस धमाका- 1000 करोड़ क्लब में एंट्री लेंगे अक्षय कुमार, ऐतिहासिक रिकॉर्ड


Click it and Unblock the Notifications











