बैक टू बैक तीसरी फिल्म टॉप 10 में शामिल- आयुष्मान खुराना बने 2019 के सबसे मुनाफेदार हीरो
6 महीनों में तीन फिल्में, और तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट। आयुष्मान खुराना इन दिनों तहलका मचा रहे हैं। आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल के बाद अब आयुष्मान की फिल्म बाला भी 2019 की सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्मों की टॉप लिस्ट में शामिल हो चुकी है। भारत में 100 करोड़ से ऊपर की कमाई के साथ फिल्म 200 प्रतिशत तक का मुनाफा कमा चुकी है। खास बात है कि इस साल आयुष्मान खुराना की तीनों ही फिल्में टॉप 10 प्रॉफिटेबल फिल्मों की लिस्ट में शामिल रही है।

बाला के साथ आयुष्मान ने लगातार सातवीं हिट दी है। बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन, बधाई हो, आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल और बाला के साथ आयुष्मान ने रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की है। इस साल जहां अधिकांश कलाकारों को अपने करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों का स्वाद चखने का अवसर मिला है। वहीं, आयुष्मान ने टॉप 10 प्रॉफिटेबल फिल्मों में अपनी 3 फिल्मों में साथ जगह पक्की की है।
यहां जानें 2019 की 10 सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











