BOX OFFICE: 10 दिनों में सिनेमाघरों से उतरने लगी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान- 'बधाई हो' ब्लॉकबस्टर
आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा कर लिया है। फिल्म ने अब तक 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही फिल्म ब्लॉकबस्टर भी साबित हो चुकी है। यह आयुष्मान के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। बधाई हो ने आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म राजी को भी पीछे छोड़ दिया है।
प्रीति जिंटा का #MeToo पर घटिया बयान, हो गईं ट्रोल
खास बात है कि आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की रिलीज के बाद भी बधाई हो की कमाई में कोई कमी नहीं आई। यहां तक की अब ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की हालत देखते हुए फिल्म को सिनेमाघर से उतारकर फिर से बधाई हो का शो लगाया जा रहा है। आयुष्मान की फिल्म एक महीने बाद भी अपना जलवा बरकरार रखी है।

अब 29 नवंबर तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है, जिसका फायदा बधाई हो ही उठाएगी। फिलहाल ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 140 करोड़ तक पहुंच सकता है। 22 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 125 करोड़ कमा लिया है और यह साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications