BOX OFFICE पर धमाकेदार 100 करोड़ कलेक्शन- 'बधाई हो' ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना- सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म बधाई हो भारत में तो शानदार कमाई कर ही रही है। बता दें, फिल्म को ओवरसीज में भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह बॉलीवुड की छठी फिल्म है, जिसने ऑस्ट्रेलिया में 5 लाख डॉलर का आंकड़ा पार किया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ का धमाकेदार आंकड़ा भी पार कर लिया है।
मैं अपनी किसी भी फिल्म के लिए एक रुपया भी फीस नहीं लेता- आमिर खान
दर्शकों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि नमस्ते इंग्लैंड के क्लैश होने के बावजूद बधाई हो हिट हो चुकी है। खास बात है कि आयुष्मान खुराना ने दो हफ्तों में बैक टू बैक दो हिट फिल्में दी हैं। बधाई हो ने भारत में अब तक 86 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

बधाई हो में आयुष्मान के साथ दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा, नीना गुप्ता, गजेंद्र राव और सुरेखा सिकरी जैसे दमदार कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन किया है अमित रविंदरनाथ शर्मा ने। फिल्म एक परिवार की कहानी है जहां 25 वर्षीय युवक की मां प्रेग्नेंट हो जाती है। परिवार और समाज की सोच के साथ गुथी यह कहानी काफी दिलचस्प है।
यहां जानें 2018 की 100 करोड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications