BOX OFFICE: 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री- अजय देवगन, अक्षय कुमार सब हुए पीछे
आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही फिल्म ब्लॉकबस्टर भी साबित हो चुकी है। यह आयुष्मान के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। खास बात है कि आयुष्मान की इस फिल्म ने अब तक अजय देवगन की रेड और अक्षय कुमार की गोल्ड को भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे कर दिया है।
दो महीने बाद ही आमिर खान का 1000 करोड़ी धमाका
बधाई हो ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 106 करोड़ से ऊपर कमाई कर ली है। लेकिन इस गुरुवार रिलीज हो रही है आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान.. जिसके बाद बधाई हो की कमाई बिल्कुल नीचे आ जाएगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो बधाई हो का लाइफटाइम कलेक्शन 110 करोड़ तक जा सकता है।

खास बात है कि आयुष्मान खुराना ने दो हफ्तों में बैक टू बैक दो हिट फिल्में दी हैं। पहली अंधाधुन और दूसरी बधाई हो। बधाई हो एक परिवार की कहानी है जहां 25 वर्षीय युवक की मां प्रेग्नेंट हो जाती है। परिवार और समाज की सोच के साथ गुथी यह कहानी काफी दिलचस्प है।
यहां जानें 2018 की 100 करोड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications