BOX OFFICE: आयुष्मान खुर्राना की 'अंधाधुन'- पहले वीकेंड कर लिया शानदार कलेक्शन
आयुष्मान खुर्राना, तबू और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म अंधाधुन इस शुक्रवार देश भर में रिलीज हो चुकी है। श्रीराम राघवन की इस संस्पेंस- थ्रिलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का दमदार फायदा मिला। जहां पहले दिन फिल्म ने महज 2.70 करोड़ की कमाई की। वहीं, पहले वीकेंड तक फिल्म का कलेक्शन 15 करोड़ पहुंच गया।
वह मुझे कसकर पकड़ते थे और अपना चेहरा मेरी गर्दन में घुसा लेते थे- कंगना रनौत
फिल्म के कंटेंट को खूब सराहा जा रहा है। जहां कुछ ने इसे बॉलीवुड की बेस्ट संस्पेंस थ्रिलर करार दे दिया। वहीं, कुछ आयुष्मान की तारीफ करते नहीं अघा रहे हैं। कोई शक नहीं कि यह 2018 की दमदार फिल्मों में शामिल है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 50 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर जाएगी।

खास बात है कि आज तक आयुष्मान खर्राना की चार फिल्में हिट रही हैं, लेकिन एक भी फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। हालांकि फिल्में मुनाफेदार रही है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या अंधाधुन के साथ आयुष्मान 50 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाएंगे या नहीं। आखिर 2018 छोटे बजट की फिल्मों के लिए शानदार रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











