भारत के बाद, चीन में 'अंधाधुन' का धमाका- ओपनिंग वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई, जानें कलेक्शन
आयुष्मान खुराना, तबू, राधिका आप्टे स्टारर फिल्म अंधाधुन ने भारत में तो दिलों पर राज किया ही, अब फिल्म चीन में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चीन में ओपनिंग वीकेंड यानि की 3 दिनों में 44.70 करोड़ तक की कमाई कर ली है। कोई शक नहीं कि चीन में भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
चीन में अंधाधुन लगभग 5000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने भारत में लगभग 72 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। साथ ही अवार्ड्स लिस्ट में छाई रही। इसे बेस्ट फिल्म क्रिटिक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिली।

जाहिर है चीन में रिलीज के साथ ही फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ चुकी है। चीन में रिलीज पिछली कुछ भारतीय फिल्मों ने अच्छा बिजनेस भी नहीं किया है, जैसे कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, पैडमैन। ऐसे में अंधाधुन से ट्रेड पंडितों को काफी उम्मीद है। चीन में बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज आजकल काफी बढ़ चुका है।
बहरहाल, यहां जानते हैं चीन में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications