BOX OFFICE: चीन में 300 करोड़ पार 'अंधाधुन'- धमाकेदार कमाई के साथ सलमान खान भी पीछे
आयुष्मान खुराना, तबू, राधिका आप्टे स्टारर फिल्म अंधाधुन चीन में ताबड़तोड़ कमाई किये जा रही है। फिल्म ने चीन में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 370 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। बता दें, खास बात है कि चीन में अंधाधुन ने सलमान खान की बजरंगी भाईजान को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो चुकी है। हालांकि आगे का रिकॉर्ड तोड़ना थोड़ा मुश्किल है। फिलहाल अंधाधुन से आगे आमिर खान की दो फिल्में हैं- सीक्रेट सुपरस्टार और दंगल.. दोनों ही फिल्में चीन में सुपरहिट रही थीं।

चीन में सफल फिल्मों की सूची देखी जाए.. तो पाएंगे कि वहां इमोशनल ड्रामा लोगों को काफी पसंद आती है। ऐसी फिल्में जिसमें जिसमें भले ही स्टारकास्ट बड़ी ना हो.. लेकिन कहानी इमोशनल हो। अंधाधुन ने भारत में लगभग 72 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। साथ ही अवार्ड्स लिस्ट में छाई रही। इसे बेस्ट फिल्म क्रिटिक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
बहरहाल, यहां जानते हैं चीन में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











