BOX OFFICE: चीन में 'अंधाधुन' की धमाकेदार कमाई- बन गई चौथी सबसे बड़ी फिल्म
आयुष्मान खुराना, तबू, राधिका आप्टे स्टारर फिल्म अंधाधुन चीन में ताबड़तोड़ कमाई किये जा रही है। दो हफ्तों में फिल्म ने 245 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। और इसी के साथ फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी 300 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। बता दें, फिल्म ने सलमान खान की रेस 3 और टाईगर श्राफ की बागी 2 जैसी फिल्मों को पीछे कर दिया है और यह चीन में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारत की चौथी फिल्म बन चुकी है।
अंधाधुन से पहले चीन में दंगल, बजरंगी भाईजान और सीक्रेट सुपरस्टार ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म काफी पसंद किया जा रहा है।

इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने भारत में लगभग 72 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। साथ ही अवार्ड्स लिस्ट में छाई रही। इसे बेस्ट फिल्म क्रिटिक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। वहीं, तबू और आयुष्मान खुराना ने भी अपने शानदार अभिनय के लिए खूब तारीफें बटोरी थीं।
बहरहाल, यहां जानते हैं चीन में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











