दूसरे WEEKEND मचा गदर - 50 प्रतिशत ज़्यादा कमाई, 300 करोड़ क्लब फाइनल
Recommended Video

हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वार ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। दूसरे वीकेंड भी फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है और अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 185 करोड़ पहुंच चुका है।
दूसरे शनिवार को फिल्म ने एक बार फिर उछाल मारी और 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए 10 करोड़ की कमाई की। वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 7 करोड़ की कमाई की थी। रविवार की कमाई लगभग 12 - 14 करोड़ मानी जा रही है।

वहीं, अगर आने वाले दिनों की बात करें तो ये कमाई हर वीकेंड वापस उछाल मारेगी। खासतौर से बच्चों की गर्मी की छुट्टियां होने के बाद और ज़्यादा। ऐसे में कोई दो राय नहीं है अगर फिल्म 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बनती है।
बॉलीवुड फिल्मों के लिए आजकल एक नई मुसीबत आ खड़ी हुई है हॉलीवुड फिल्में। ये फिल्में ना केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही हैं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर भी दे रही हैं।
वहीं इन फिल्मों का दर्शक वर्ग अब हिंदी डबिंग के 2डी, 3डी शो के बाद और ज़्यादा बढ़ता दिख रहा है। ऐसी ही एक ताज़ा मुसीबत का नाम है एवेंजर्स इनफिनिटी वार।
इस फिल्म ने हफ्ते भर में करीब 150 करोड़ की कमाई तो कर ही ली है साथ ही साथ फिल्म ने केवल भारत में 150 करोड़ की कमाई के अलावा 15 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी धराशाई कर दिए हैं।
मार्वेल यूनिवर्स की लेटेस्ट फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर इस दशक की सबसे बड़ी फिल्म थी। और 27 अप्रैल को रिलीज़ होने के बाद अभी तक फिल्म ने लोगों का उत्साह कम नहीं किया है। जहां अमरीका सहित अन्य देशों में फिल्म जमकर कमा रही है, वहीं भारत में भी फिल्म ने तहलका मचा रखा है।
अभी तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 156 करोड़ की कमाई कर ली है जो किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए उपलब्धि है। एवेंजर्स भारत में चार भाषाओं में रिलीज़ हुई है और हर भाषा में 3डी और 2डी फॉर्मेट में उपलब्ध है।
देखिए फिल्म ने तोड़े कौन कौन से रिकॉर्ड -


Click it and Unblock the Notifications














